Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम नीतीश की अध्यक्षता में कैब‍िनेट की बैठक में 35 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें क्या- क्या

Shilpi Narayan
20 Feb 2026 9:50 PM IST
सीएम नीतीश की अध्यक्षता में कैब‍िनेट की बैठक में 35 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें क्या- क्या
x
सोनपुर में एक नए ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दिया है।

पटना। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैब‍िनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें 35 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। इस बैठक का सबसे प्रमुख फैसला सारण जिले के सोनपुर में एक नए ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दिया है।

बुनियादी ढांचा और परिवहन

बता दें कि सारण जिले के सोनपुर में लगभग 4200 एकड़ भूमि पर एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जाएगा। सरकार ने इसे वर्ष 2030 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण हेतु राज्य सरकार ने 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। यह रनवे इतना आधुनिक होगा कि यहाँ दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमान जैसे एयरबस A380 भी उतर सकेंगे।

युवाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

दरअसल, यह बैठक राज्य के बजट सत्र के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें विकास और युवाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। नया एयरपोर्ट पटना हवाई अड्डे पर बढ़ते दबाव को कम करने और उत्तर बिहार को सीधे वैश्विक हवाई नेटवर्क से जोड़ने में मदद करेगा।

Next Story