Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नकली संतों का होगा अंत: लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से की मुलाकात! जानें किन मुद्दों पर हुई बात

Aryan
12 March 2026 3:48 PM IST
नकली संतों का होगा अंत: लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से की मुलाकात! जानें किन मुद्दों पर हुई बात
x
सपा नेता ने कहा कि भारत सरकार के गलत निर्णय के कारण आज लोगों को लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ रही है। एलपीजी की कमी की पूरी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार दोनों की है

लखनऊ। लखनऊ के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। दरअसल आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग एक घंटे से अधिक बातचीत हुई। इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, अखिलेश के शंकराचार्य से मिलने को लेकर राज्य में सियासी मुद्दे पर जुबानी जंग तेज होती दिखाई दे रही है।

हम आज यहां उनका आशीर्वाद लेने आए हैं

शंकराचार्य से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि हम आज यहां उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। आज की समय में जब सोशल मीडिया इतना शक्तिशाली है, हर व्यक्ति विवाद खड़ा करने के लिए तैयार है। हालांकि, मैं यहां केवल शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि पूजनीय शंकराचार्य जी का आशीर्वाद मिलने से अब नकली संतों का अंत होने जा रहा है।

अच्छाई और बुराई के बीच हमेशा एक संघर्ष जारी रहता है

अखिलेश ने कहा कि सभी के मन में इच्छा होती है कि कुछ अच्छा हो। लेकिन अच्छाई और बुराई के बीच हमेशा एक संघर्ष जारी रहता है। आज हमलोगों को लगता है कि हम सबके भीतर सुदर्शन चक्र जैसा संकल्प होना चाहिए, जिससे समाज में फैले पाप और बुराइयों को मिलकर समाप्त किया जा सके।

हमने गौसेवा के लिए काम किया और आगे भी करते रहेंगे

उन्होंने कहा कि जब समाजवादी सरकार थी, तब जितना हो सका हमने गौसेवा के लिए काम किया और आगे भी करते रहेंगे। लखनऊ और यूपी का पहला काउ मिल्क प्लांट कन्नौज में स्थापित किया गया था, जहां केवल देसी गाय के दूध से उत्पाद बनाए जाते थे। यह हमारी गौसेवा का एक खास प्रयास था। लेकिन आज की सरकार ने कन्नौज का वह काउ मिल्क प्लांट बंद कर दिया है।

राजनीति से हर चीज को न जोड़ा जाए

उन्होंने कहा कि दोनों डिप्टी सीएम के यहां न आने पर मैं कहना चाहता हूं कि इसे राजनीति से न जोड़ा जाए। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं, बैठकों में यह चर्चा हो रही है कि किसकी टिकट कटेगी और किसे नहीं मिलेगी। यहां तक कि यह भी चर्चा है कि दोनों डिप्टी सीएम को हटाने की बात की गई है। लेकिन यदि यह बात जनता के बीच जाएगी, तो इसका असर चुनाव पर भी पड़ सकता है।

लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत

सपा नेता ने आगे कहा कि भारत सरकार के गलत निर्णय के कारण आज लोगों को लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ रही है। एलपीजी की कमी की पूरी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार दोनों की है। ये लोग अपनी जिम्मेदारी से पीछे हठ रहे हैं, जिसकी वजह से यह संकट खड़ा हुआ है।

Next Story