विराट कोहली आज यानी मंगलवार को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।
उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बड़े खास तरीके के साथ विराट को जन्मदिन की बधाई दी है।
साथ ही उन्होंने विराट के फैंस का भी दिन खास बना दिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विराट की फोटो अपलोड करके जन्मदिन की बधाई दी है।
उसमे विराट कोहली अपने दोनों बच्चे अकाय और वामिका के साथ दिख रहे हैं।
हालांकि उनके बच्चे के चहरे को छुपाया गया है मगर फैंस इस तस्वीर को ही देख कर खुश हैं।