प्यार के दुश्मन: लड़की के पिता और भाई ने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Update: 2023-07-19 07:11 GMT

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि घटना के वक्त सलमान अपने दोस्त के साथ बाइक चला रहे थे. इसी बीच अचानक दो लड़के उस पर झपट पड़े. एक लड़का उनके गले, छाती, पेट, कमर और अन्य जगहों पर हमला करता दिख रहा है। जैसे ही सलमान नीचे गिरता है, दूसरे आरोपी उसका गला रेत देता है.साक्षी की तरह दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बीच सड़क पर सलमान नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना 17 जुलाई शाम सवा पांच बजे की है. बताया गया कि प्रेमिका के पिता और भाई ने ही सलमान की हत्या की है. सलमान की छाती और गर्दन पर चाकू के घाव मिले हैं. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

जाफराबाद इलाके में दिनदहाड़े सलमान की चाकू मारकर हत्या का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि आरोपी अचानक बाइक सवार सलमान को रोकते हैं और उस पर चाकू से हमला कर देते हैं. बाद में उसे जमीन पर गिरा दिया गया और उसका गला काट दिया गया. इज्जत की खातिर की गई ये वारदात भीड़ की मौजूदगी में हुई. हत्या के समय सड़क पर काफी हलचल है. इसके बावजूद कोई सलमान को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। हत्या के समय लोग रुक कर तमाशा देखते रहे, लेकिन कोई आगे नहीं बढ़ा. महज 20 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि असल में सलमान और आरोपी परिवार अलग-अलग बिरादरी के हैं। परिवार को ये पसंद नहीं था कि सलमान उनकी बेटी से मिले. मना करने के बावजूद सोमवार को सलमान उनकी गली में आ गया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि घटना के वक्त सलमान अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर गली नंबर-2, कल्याण सिनेमा, चौहान बांगर से गुजर रहे थे. इसी बीच अचानक दो लड़के उस पर झपट पड़े. एक लड़का उनके गले, छाती, पेट, कमर और अन्य जगहों पर हमला करता दिख रहा है। जैसे ही सलमान नीचे गिरता है, दूसरे आरोपी उसका गला रेत देता है. बाद में आरोपी वहां से चले गए। सलमान की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंचती है.

प्रेमिका ने किया खुलासा

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या के कुछ ही देर बाद सलमान की प्रेमिका भी रोते हुए वहां पहुंच गई. उसने सलमान की पहचान कर बताया कि उसकी हत्या उसके पिता और भाइयों ने की है. लड़की ने बताया कि उसकी सलमान से दो साल से दोस्ती थी, लेकिन दूसरी बिरादरी का होने की वजह से पिता को उससे मिलना पसंद नहीं था। उनके परिवार ने सलमान को गली में भी न आने की धमकी दी थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सलमान गली नंबर-19, चौहान बांगर में जींस पर स्टिकर चिपकाने की फैक्ट्री चलाता था। उनका घर ब्रह्मपुरी इलाके की गली नंबर-7 में है।

Tags:    

Similar News