करोल बाग में एक बिल्डिंग का हिस्सा ढहा, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक पुराना मकान ढह गया। मलबे में कुछ लोगों के फसें होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर कुल 5 दमकल गाड़ियां पहुंचीं हुई है। पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है। मलवा हटाने का काम किया जा रहा है।
फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि यह हादसा बापा नगर के 16/134 मकान नंबर में हुआ है। बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर सुबह नीचे गिर गया। कंट्रोल रूम को सूचना समय से दे दिया गया था।रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है जिसमें फसें होने वालों लोगों को निकाला जा रहा है।