वरिष्ठ साहित्यकार सेवाराम यात्री का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार; साहित्य जगत में शोक की लहर
वरिष्ठ साहित्यकार सेवाराम यात्री का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। साहित्यकार से.रा. यात्री 87 साल के थे। हिंदी साहित्य जगत में 1971 में दूसरे चेहरे नामक कथा संग्रह से उन्होंने अपनी साहित्यिक यात्रा शुरू की। जो कि सालों तक अनवरत चलती रही।
वरिष्ठ साहित्यकार सेवाराम यात्री का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। साहित्यकार से.रा. यात्री 87 साल के थे। हिंदी साहित्य जगत में 1971 में दूसरे चेहरे नामक कथा संग्रह से उन्होंने अपनी साहित्यिक यात्रा शुरू की। जो कि सालों तक अनवरत चलती रही। अपने साहित्यिक यात्रा के बीच उन्होंने तकरीबन 18 कहानी संग्रह, 33 उपन्यास, 2 व्यंग्य संग्रह, 1 संस्मरण तथा 1 संपादित कथा साहित्य से हिंदी जगत को समृद्ध किया।