संसद चे भगवंत मान पंजाब खुशहाल, ते वदे किसान... आम आदमी पार्टी ने शुरू किया लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान
आप का नया स्लोगन है 'संसद में भगवंत मान, खुशहाल पंजाब में बढ़ेगी शान'। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को मोहाली से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए नया स्लोगन लांच किया है - संसद चे भगवंत मान पंजाब खुशहाल, ते वदे किसान'। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे।
अपने संबोधन में मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी 13-0 से लोकसभा चुनाव जीतेगी।