बिकिनी ब्लाउज ट्रोलिंग पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, बोली- कुछ सोच-समझकर ही...

Update: 2026-04-08 09:30 GMT



मुंबई। अभिनेत्री आकांक्षा पुरी इन दिनों अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल 'बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक'  में पारंपरिक पैठणी साड़ी के साथ बोल्ड बिकिनी ब्लाउज पहनने पर लोग उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद अब इस पूरे विवाद पर आकांक्षा ने चुप्पी तोड़ी है।  उन्होंने कहा,”मुझे इस लुक के लिए बहुत तारीफें मिल रही हैं। मेरा मानना है कि जहां तारीफ होती है, वहां ट्रोलिंग का होना भी लाजमी है. मैं ट्रोलर्स को नजरअंदाज करना पसंद करती हूं, क्योंकि मेरा ध्यान पॉजिटिविटी पर है।


आकांक्षा ने साफ किया कि वो लुक पूरी तरह से उनकी अपनी पसंद नहीं था, बल्कि वह डिजाइनर का विजन था। उन्होंने बताया कि वो साड़ी और ब्लाउज दिग्गज डिजाइनर रोहित वर्मा ने उनके लिए डिजाइन किया था। आकांक्षा ने कहा, “वो रोहित वर्मा का क्रिएशन था। मुझे उनके टैलेंट पर पूरा भरोसा है।


अगर उन्होंने मुझे वो साड़ी और ब्लाउज पहनने के लिए दिया, तो उन्होंने कुछ सोच-समझकर ही डिजाइन किया होगा। एक कलाकार के तौर पर मैंने उनके विजन का सम्मान किया और उसे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया।


'बिग बॉस ओटीटी' फेम अभिनेत्री को पारंपरिक सुनहरी पैठणी साड़ी के साथ रिवीलिंग बिकिनी स्टाइल ब्लाउज पहनने पर आलोचना का सामना करना पड़ा। कई नेटिज़न्स ने इसे महाराष्ट्र की संस्कृति और पारंपरिक परिधान का अपमान बताया।


 ट्रोलिंग को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी सच्चाई जानती हैं और अब नकारात्मकता को खुद पर हावी नहीं होने देतीं। उन्होंने इसे फैशन का एक आधुनिक प्रयोग बताया।


जहां एक तरफ उनकी आलोचना हुई, वहीं उनके कुछ प्रशंसकों ने इस 'रिफ्रेशिंग और ग्लैमरस' आधुनिक अंदाज के लिए उनकी सराहना भी की। 

Tags:    

Similar News