Devendra Fadnavis : देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा, ऑपरेशन सिंदूर’ के तर्ज पर नये ब्रिज का नाम रखा 'सिंदूर', किया उद्घाटन
नया ब्रिज तकनीकी रूप से मजबूत और टिकाऊ है, साथ ही मुंबई की जनता के लिए सुरक्षा और भरोसे का नया प्रतीक भी है;
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुंबई में गुरुवार को 'सिंदूर ब्रिज' का उद्घाटन किया गया। 154 साल पुराने स्ट्रक्चर कार्नाक ब्रिज की जगह अब नया ब्रिज बनकर तैयार है। इस ब्रिज का नाम पहले कार्नाक ब्रिज था। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी मौजूद रहे। देवेंद्र फडणवीस ने 'सिंदूर ब्रिज' के उद्घाटन के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि "आज बहुत खुशी की बात है कि मुंबई में ‘सिंदूर ब्रिज’ का उद्घाटन हो रहा है। हम सब जानते हैं कि पुराना कार्नाक ब्रिज बेकार हालत में था, इसलिए उसे नवंबर 2022 में तोड़ दिया गया था और उसकी जगह एक नया ब्रिज बनाया गया है।" यह नया ब्रिज तकनीकी रूप से मजबूत और टिकाऊ है, साथ ही मुंबई की जनता के लिए सुरक्षा और भरोसे का नया प्रतीक भी है।
पुराने ब्रिज का नाम ब्रिटिश गवर्नर के नाम पर रखा गया था
सीएम ने कहा, " कार्नाक ब्रिज का नाम सिंदूर ब्रिज इसलिए किया गया क्योंकि ये ब्रिटिश गवर्नर के नाम पर पड़ा था, जिसने हिंदुस्तानियों पर बहुत अत्याचार किया था। सतारा के प्रताप सिंह राजे और नागपुर के उद्धव राजे को अलग-अलग षड्यंत्र में फंसाने का साजिश किया। इतना ही नहीं, कई लोगों की जान भी कारनेक ने ली थी। इसलिए ऐसे अत्याचारी गवर्नर का नाम बदलना जरूरी था। इसलिए इसका नाम सिंदूर का देने का निर्णय लिया। फडणवीस बोले- हम सब जानते हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' भारतवासियों के मन में बसा हुआ है। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पहली बार अपनी ताकत को दिखाया और पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को खत्म करने का काम किया है।
पीएम के बयान का भी किया जिक्र
सीएम ने प्रधानमंत्री के बयान का जिक्र दोहराते हुए कहा कि स्वतंत्रता के अमृतकाल में गुलामियों की निशानी को मिटाकर हमें अपनी निशानियों को तरजीह देनी है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए ये निर्णय लिया गया है। आपको बता दूं कि यह पुल दक्षिण मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाला है।