भारत ने व्यापारिक जहाजों पर हमले का किया विरोध! ओमान के सुल्तान से पीएम मोदी ने की बात

Update: 2026-03-03 12:08 GMT

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच रूस ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ईरान न्यूक्लियर हथियार बना रहा था। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका और इजरायल पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी दावे का इस्तेमाल युद्ध को सही ठहराने के लिए किया गया।

मिडिल ईस्ट के बदलते हालात पर भारत की नजर: MEA

विदेश मंत्रालय ने भारत ने यूएई पर हमले को लेकर गहरी चिंता जताई है। भारत सरकार बदलती हुई स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रखेगी और राष्ट्रीय हित में आवश्यक निर्णय लेती रहेगी। हम इस क्षेत्र की सरकारों के साथ-साथ अन्य प्रमुख साझेदार देशों के संपर्क में हैं।

भारत ने व्यापारिक जहाजों पर हमले का विरोध किया

विदेश मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं। उनकी सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी व्यापार और ऊर्जा सप्लाई चेन भी इसी क्षेत्र से होकर गुजरती हैं। किसी भी बड़ी रुकावट का भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ता है। भारत मर्चेंट शिपिंग पर हमलों का भी कड़ा विरोध करता है। पिछले कुछ दिनों में ऐसे हमलों के परिणामस्वरूप कुछ भारतीय नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं या लापता हैं। दुर्भाग्य से, रमजान के पवित्र महीने में, क्षेत्र में स्थिति लगातार और काफी बिगड़ गई है

ओमान के सुल्तान से पीएम मोदी ने की बात

मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के प्रिंस से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने वहां मौजूद भारतीय लोगों के कल्याण और सुरक्षा पर चर्चा की। 

Tags:    

Similar News