जयपुर के मैदान में होगी मुंबई इंडियंस टीम की कड़ी परीक्षा, राजस्थान रॉयल देगा कड़ी टक्कर

मुंबई इंडियंस की टीम फार्म में चल रही है;

By :  Aryan
Update: 2025-05-01 04:46 GMT

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 सीजन में शुक्रवार शाम जयपुर के मैदान में मुंबई इंडियंस की टीम की कड़ी परीक्षा होगी‌। अपने घर में खेल रही राजस्थान रॉयल की टीम कड़ी टक्कर देगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। 

लगातार पांच मैच जीत चुका है मुंबई इंडियन 

खराब शुरुआत के बाद आईपीएल 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने दमदार वापसी की है। मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वह लगातार मैच हार रही राजस्थान रॉयल की टीम ने पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस से आठ विकेट से जीता था। गुजरात टाइटंस को हराने के बाद राजस्थान रॉयल की टीम के हौसले बुलंद हैं। 

फार्म में चल रहे खिलाड़ी 

मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ी लगातार फार्म में चल रहे हैं। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव फार्म में आ गए हैं। राजस्थान रॉयल ने गुजरात टाइटन से हुए मुकाबले के दौरान सभी को चौंकाया था। कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। यशस्वी जयसवाल ने भी आकर्षक 70 रनों की पारी खेली थी।

Tags:    

Similar News