दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधु! वापसी के बाद दुबई एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार
1 मार्च को दुबई एयरपोर्ट के पास हुए एक विस्फोट के बाद सिंधु और उनकी टीम को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को "गहन और अनिश्चित" (intense and बताया।
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु आज दुबई में फंसे होने के बाद बेंगलुरु में घर सुरक्षित पहुंच गईं हैं। बता दें कि सिंधु और उनकी टीम शनिवार से दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई थीं। वे बर्मिंघम में होने वाली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए ट्रांजिट में थीं, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानें रद्द होने से वहां फंस गईं।
खतरनाक स्थिति
1 मार्च को दुबई एयरपोर्ट के पास हुए एक विस्फोट के बाद सिंधु और उनकी टीम को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अनुभव को "गहन और अनिश्चित" (intense and बताया।
चैंपियनशिप से बाहर
यात्रा में देरी और अनिश्चितता के कारण पीवी सिंधु को प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप 2026 से अपना नाम वापस लेना पड़ा।
सिंधु ने दिया धन्यवाद
उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और अनिश्चित रहे हैं। लेकिन मैं अपने घर वापस आकर सच में शुक्रगुजार हूं। शानदार ग्राउंड टीम, दुबई अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारी इतनी अच्छी देखभाल की।