सलमान की अभिनेत्री को तनहाई से है प्यार! बोली- 'अकेले रहकर ज्यादा खुश हूं'
मुंबई। हाल ही में सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह ने अपनी सिंगल लाइफ और शादी को लेकर यह बड़ा खुलासा किया है। दरअसल अभिनेत्री ने बताया कि वो अकेले रहकर ज्यादा खुश है। डेजी ने स्पष्ट किया है कि वे अकेले रहकर बहुत खुश हैं और वर्तमान में शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है।
बता दें कि 41 वर्षीय अभिनेत्री डेजी शाह, जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' (2014) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
उन्होंने सोशल मीडिया और साक्षात्कारों के माध्यम से साझा किया कि वे अपनी सिंगल लाइफ को पूरी तरह से एन्जॉय कर रही हैं और उन्हें शादी के बंधन में बंधने की कोई जल्दी नहीं है।
डेजी शाह ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्मों में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी और बाद में सलमान ने ही उन्हें बतौर लीड एक्ट्रेस ब्रेक दिया था। वे सलमान को अपना मेंटर मानती हैं।
यह खबर हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है, जहाँ प्रशंसक उनकी इस स्वतंत्र सोच की सराहना कर रहे हैं।