बीजेपी ने प्रेसिडेंट को राजनीति में उतारा... राष्ट्रपति की नाराजगी पर सीएम ममता ने दिया जवाब! बोलीं- अगर कोई 50 बार आए तो...
ममता बनर्जी ने कहा- मणिपुर में जब अत्याचार होता है आप कहां थीं? बीजेपी ने आपको वहां जाने से मना किया था?
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की नाराजगी पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी कहां तक नीचे गिर गई है, राष्ट्रपति को भी राजनीति में उतारा है। ममता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, Sorry मैडम, मैं आपका सम्मान करती हूं, लेकिन अगर कोई 50 बार आए तो हर कार्यक्रम में मेरा शामिल होना संभव नहीं है। साथ ही ममता ने बताया कि वह इस समय धरने पर बैठी हैं और जिस कार्यक्रम का जिक्र किया जा रहा है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
मुझे नहीं पता था आप का क्या प्रोग्राम था
दरअसल, ममता ने राष्ट्रपति को कहा कि साल में अगर एक बार भी आप आतीं तो मैं आपको जरूर रिसीव करने जाती लेकिन 50 बार आएंगी तो मैं कैसे हर कार्यक्रम में पहुंचूं? मुझे नहीं पता था आप का क्या प्रोग्राम था। ममता ने आगे कहा कि You are the priority of BJP, I am property for people।मणिपुर में जब अत्याचार होता है आप कहां थीं? बीजेपी ने आपको वहां जाने से मना किया था?
BJP ने मतुआ लोगों को बर्बाद कर दिया
बता दें कि ममता बनर्जी ने भाजपा पर करारा हमला बोला और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ नाम होने से यह मत सोचो कि तुम सुरक्षित हो। वोटिंग के दिन तुम देखोगे कि नाम कट गया है, ऐसी साजिश है। फिर NRC आता है और एक देश, एक वोट। जो लोग खुद को धर्म का वाहक समझते हैं, उन्हें पहले अपना दिल साफ रखना चाहिए, अपना दिल खुला रखना चाहिए। BJP ने मतुआ लोगों को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने 800 रुपये लेकर तुम्हें बांग्लादेशी लिख दिया है। जो लोग अमित शाह से नीचे हैं, वे भी तानाशाह हैं। उनके पास एजेंसियां हैं।