आशा भोसले ने 79 की उम्र में अभिनय की दुनिया में रखा था कदम, फिल्म ने दर्शकों किया था इमोशनल

फिल्म में उनका किरदार ऐसा था कि हर कोई देखकर इमोशनल हो गया था, उन्होंने अपने रोल के जरिए ऑडियंस को रुला दिया था।

By :  Aryan
Update: 2026-04-12 13:30 GMT

मुंबई। आशा भोसले हमारे बीच भले ही नहीं रहीं लेकिन उनकी आवाज हमेशा इन फिजाओं में गूंजती रहेगी। कभी ये मेरा दिल दीवाना.. तो कभी पिया तू अब तो आजा...बनकर फैंस के दिलों में हमेशा राज करेंगी। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने संगीत के अलावा अभिनय की दुनिया में भी हाथ आजमाया था।

79 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू

आशा जी ने 79 साल की उम्र में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। साल 2013 में ‘माई’ के नाम से एक फैमिली ड्रामा फिल्म आई थी। बतौर एक्ट्रेस ये उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में वो लीड रोल में थीं। यह भले ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी डेब्यू फिल्म थी, लेकिन पहली बार में ही कैमरे के सामने आकर उन्होंने अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया था। उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

फैंस हो गए थे भावुक

इस फिल्म में उनका किरदार ऐसा था कि हर कोई देखकर इमोशनल हो गया था, उन्होंने अपने रोल के जरिए ऑडियंस को रुला दिया था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया था, जिसे अल्जाइमर नाम की बीमारी है। धीरे-धीरे वो अपनी याददाश्त खोती जा रही है। उनके पति नहीं हैं और इस उम्र में जब बच्चों को अपनी मां का सहारा बनना चाहिए, ऐसे में उनके बेटे उन्हें अकेला छोड़ देते हैं।

पद्मामिनी कोल्हापुरी उनकी बेटी बनी थीं

ऐसे वक्त में केवल बेटी ही उनका साथ देती है। पद्मामिनी कोल्हापुरी ने उनकी बेटी का रोल किया था। मां का साथ देने के लिए पद्मामिनी कोल्हापुरी के कैरेक्टर को अपने परिवार खिलाफ जाना पड़ता है। धीरे-धीरे मां उन्हें भी नहीं पहचान पाती हैं, लेकिन वो अपनी मां का साथ नहीं छोड़ती हैं। 

Tags:    

Similar News