शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी का दबाया गला, कमरे में नग्न लाश छोड़ पति हो गया फरार
पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मेरठ। मेरठ जिले के रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल पति ने शारीरिक संबंध के दौरान पत्नी का गला दबा दिया। जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी की लाश को निर्वस्त्र हालत में ही बिस्तर पर छोड़कर भाग गया। मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल की मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी पत्नी एकता चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।
पति के साथ रहती थी किराए पर
करीब दो साल से वह अपने पति और बच्चे के साथ शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार के मकान में किराये पर रहती थीं। कॉलोनी के लोगों ने बताया था सुबह दूध वाला आया और उसने कई आवाजें दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिस पर दूध वाले ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी।
शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा था
मृतका निर्वस्त्र हालत में पड़ी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि मुंह दबाकर दम घुटने से हुई थी। उसकी पत्नी और बेटा घर में ही थे। इसके बाद उन्होंने शॉपिंग की। देर रात पत्नी से शारीरिक संबंध भी बनाया। इसी दौरान उसकी बहस हुई और उसने मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।
पति ने कबूला गुनाह
राहुल ने मुंह दबाकर हत्या की बात कबूली भी है। उसने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
नशा का था आदी
एएसपी ने बताया कि जांच के मुताबिक राहुल नशे का आदी है। वह पूर्व में भी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो चुका है। हत्या के बाद वह मेरठ में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ।