नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने यह एलान की है।
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हम दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। एक तरफ अति आत्मविश्वासी कांग्रेस है और दूसरी तरफ अहंकारी भाजपा है। हमने पिछले 10 सालों में दिल्ली में जो किया है, उसके आधार पर हम चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं और भारतीय जनता पार्टी को आठ सीटें मिली थी।