संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा- हमारी प्राथमिकता राष्ट्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता राष्ट्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाना होगी। हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ भी नहीं है और हम इसके लिए लड़ते रहेंगे।
दरअसल, वायनाड सीट पर पहले राहुल गांधी सांसद थे लेकिन रायबरेली सीट से भी चुनाव जीतने के बाद उन्हें वायनाड सीट को खाली करना पड़ा था। इसलिए वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। इसके बाद इस सीट पर प्रियंका गांधी ने जीत दर्ज की है।