नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में धूम मची हुई है। दिल्ली से लेकर मथुरा, गुजरात के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। अब द्वापर युग में भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात भगवान कृष्ण का जन्म हो चुका है।
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पर्दे खोले गए और आरती की गई। उलके बाद ठाकुर जी को कामधेनु से दूछ, दही, मधू और धी के साथ स्नान कराया गया। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की गई और भगवान को 56 भोग लगाए गए।