अरविंद केजरीवाल के ऊपर फिर से हमला, उन पर फेंका गया 'लिक्विड', भाजपा पर हमले का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने हमला किया। उसने केजरीवाल पर एक तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की। बाद में उस व्यक्ति को केजरीवाल के सुरक्षा कर्मचारियों ने पकड़ लिया। उसी समय उसकी जमकर पिटाई की गई। इस हमले को लेकर आप के लोग भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। पार्टी ने कहा यह हमला भाजपा ने कराया है।
इस हमले पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीजेपी ने नांगलोई, छतरपुर में उन पर हमला कराया। दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।