झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बदला अध्यक्ष, पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को दी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष बदल दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्त पत्र जारी कर यह जानकारी आज शनिवार को दी है।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर दो चरण में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वहीं मतों की गिनती और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।