गाजियाबाद शहर सीट: भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 34, 381 से आगे, 11 वें राउंड की गिनती पूरी, 25 राउंड मतगणना होनी है
गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर सीट के लिए काउंटिंग सुबह शुरू हो गई है। 11वें राउंड में भाजपा 34, 381 से आगे निकल गई है। यहां भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को 45,703 वोट मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव को 11,322 वोट मिले हैं। वहीं बसपा के परमानंद गर्ग को 5,124 मिले हैं। मतगणना स्थल पर 21 टेबल पर 25 राउंड मतगणना होनी है।
उसके बाद एक या 2 बजे तक आखिरी राउंड की गिनती पूरी होने की संभावना है। मतगणना स्थल और मुख्य गेट के आसपास पैरा मिलिट्री व यूपी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
11 वां राउंड की गिनती पूरी -
- भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा: 45703
- सपा प्रत्याशी सिंह राज सिंह जाटव: 11322
- बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग: 5124