बीजेपी का सदस्यता अभियान 2 सितंबर को होगा शुरू, पीएम मोदी को जेपी नड्डा दिलाएंगे सदस्यता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का 2 सितंबर से सदस्यता अभियान चालू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने इस मामले में जानकारी देते हुए आज बताया कि 2 सितंबर से हम सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं। सभी मौजूदा सदस्यों को फिर से सदस्यता लेनी होगी। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता दिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि 2014 तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी लेकिन जब भाजपा के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ हो गई तो वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई। सदस्यता सिर्फ संवाद का कार्यक्रम नहीं है बल्कि भाजपा की विचारधारा और भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार करना है। इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को समाप्त होगा।