स्मृति इरानी का कांग्रेस पर हमला कहा- लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने स्वीकार की हार
मध्य प्रदेश। लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी जारी है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं, भाजपा भी पूरे जोर शोर से आगामी चुनाव की तैयारी की जुट गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुकी है।
भाजपा की नेता ने खजुराहो से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस लोकसभा सीट पर वोटिंग से पहले ही कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। यही वजह है कि कांग्रेस इस सीट से चुनाव नहीं लड़ रही है। उन्होंने आज पन्ना में खजुराहो से चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता वीडी शर्मा के लिए प्रचार किया।