विभिन्न त्योहारों के कारण उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीख बदली, जानें कब होगा मतदान
नई दिल्ली। विभिन्न त्योहारों के चलते केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीख बदल दी गई है। इन सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इस चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
बताया गया कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा, RLD और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर और कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए चुनाव आयोग ने तीन राज्यों केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर तक पुनर्निर्धारित किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश पर्व और तुलसी विवाह जैसे पर्व की वजह से चुनाव की तारीख बदल दी गई है।