नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को रूप में गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज मुंबई में भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। वहीं आज शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए समर्थन वाली चिठ्ठी राज्यपाल को दे दिया।
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नतीजों ने साफ कर दिया है कि हम एक हैं तो सेफ हैं। महाराष्ट्र में हमारी एकतरफा जीत हुई है।