अपनी बेटी के साथ वोट डालने पहुंचीं हेमा मालिनी, लोगों से हाथ जोड़कर की यह अपील
मुंबई। अभिनेत्री हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा सांसद हैं। उत्तर प्रदेश में वोटिंग की रफ्तार धीमी चलने से चिंतित हैं। आज वह अपनी बेटी व अभिनेत्री ईशा देओल के साथ मुंबई में वोट डालने पहुंचीं। मतदान केंद्र पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- मैं अभी मतदान करके आ रही हूं। सभी से मेरा निवेदन है कि आप सब मतदान करने के लिए आएं। देश के भविष्य के लिए यह आपकी जिम्मेदारी है। जरूर आइए और मतदान कीजिए।