रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में कुल 81 सीटों पर पड़े वोटों की गणना सुबह आठ बजे से जारी है। हेमंत सोरेन जबरदस्त बढ़त लेते हुए 17347 मतों से आगे चल रहे हैं। चुनाव परिणाम को देखते हुए हेमंत की सरकार फिर से बनती हुई दिखाई दे रही है।
चुनाव आयोग के अनुसार जेएमएम 30, भाजपा 27, कांग्रेस 14, आरजेडी 04 और CPI(ML)(L) 02 सीटों पर आगे चल रही है।