संजौली मस्जिद विवाद पर हिंदू संगठनों का हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज! पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस अवैध निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ढली सुरंग पूर्वी पोर्टल पर बैरिकेडिंग हटा दी और ढली सुरंग के पूर्वी पोर्टल में प्रवेश किया। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज कर दी है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष जारी है।
बता दें संजौली क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में जिला प्रशासन ने संजौली में धारा 163 लागू की है। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमल गौतम मस्जिद के पास जाने की कोशिश कर रहे थे।