यमुना में अस्थियों का विसर्जन, एक जनवरी को अखंड पाठ, तीन को अंतिम अरदास
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां उनके परिवार के सदस्यों द्वार रविवार को सुबह निगमबोध घाट से अस्थियां एकत्र कीं और सिख रीति-रिवाजों के साथ यमुना नदी में विसर्जित की गई। वहां मनमोहन सिंह की पत्नि गुरशरण कौर, उनकी तीन बेटियां उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह व अन्य रिश्तेदार विसर्जन स्लथ पर मौजूद रहे। बता दें कि सिख रीति-रिवाजों के तहत परिवार एक जनवरी को मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर अखंड पाठ का आयोजन करेगा।
तीन जनवरी को संसद परिसर के पास रकाबगंज गुरुद्वारे में भोग समारोह अंतिम अरदास और कीर्तन आयोजित किया जाएगा।