रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में आज बुधावार को पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
वोट डालने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हम लोगों ने अपने-अपने मतदान केंद्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैं राज्य के हर एक नागरिक से अपील करता हूं कि इस महापर्व को और इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करें। जब तक ये देश रहेगा, लोकतंत्र का ये पर्व हम सब मनाते रहेंगे।