'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए जेपीसी का गठन, प्रियंका गांधी समेत 31 सदस्य नामित
नई दिल्ली। 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में राज्यसभा से 10 सदस्य और लोकसभा से 21 सदस्य शामिल होंगे। इनमें प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, धर्मेंद्र यादव, कल्याण बनर्जी, सुप्रिया सुले, श्रीकांत एकनाथ शिंदे, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, अनुराग सिंह ठाकुर को जेपीसी के सदस्य के रूप में नामित किया गया।
बता दें, वन नेशन वन इलेक्शन बिल को लोकसभा में स्वीकार कर लिया गया है। अब इसे संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया है। समिति की सिफारिशों के बाद, नरेंद्र मोदी सरकार के सामने इसे संसद में पास कराने की चुनौती होगी। चूंकि यह संविधान संशोधन विधेयक है, इसे पारित करने के लिए अनुच्छेद 368 (2) के तहत लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी।