लालू यादव ने कहा-ममता को मिले इंडिया गठबंधन का नेतृत्व! भाषा की मर्यादा को तोड़ते हुए नीतीश को घेरा

Update: 2024-12-10 06:30 GMT


पटना। इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर चल रहे उठा पटक के बीच लालू यादव ने कहा कि गठबंधन का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है, ममता ही नेतृत्व के लिए सटीक है। वहीं उन्होंने भाषा की मर्यादा को तोड़ते हुए कहा कि नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा के बहाने नयन सेंकने के लिए जा रहे हैं।

वहीं उन्होंने मंगलवार सुबह  सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। नयन सेंकने के लिए वह यात्रा पर जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव 225 सीटें जीतने के सीएम नीतीश के दावे के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि वह पहले वो अपनी आंख सेंक लें तब यह सब दावे करें। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार में विधानसभा चुनाव जीतने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोग फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News