श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल गांदरबल में आतंकी हमले में मारे गए सात लोगों में से एक शशि भूषण अबरोल के घरवालों से मुलाकात की। उनके परिवार से इस घटना को लेकर शोक जताया है।
इस दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने आज मृतक के परिवार से मुलाकात की। सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।
बता दें जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार रात आंतकियों ने प्रवासी लोगों पर हमला किया। इसमें एक डॉक्टर और छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।