लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी वोटिंग, पश्चिम बंगाल आगे तो ओडिशा पीछे
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की आज मतदान हो रहा है। इस चरण के तहत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 10.82 फीसदी मतदान हुआ है।
सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान
बिहार- 9.66
हरियाणा- 8.31
जम्मू-कश्मीर- 8.89
झारखंड-11.74
दिल्ली- 8.94
ओडिशा-7.43
उत्तर प्रदेश-12.33
पश्चिम बंगाल-16.54
बता दें कि छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटें, बिहार की आठ सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की एक सीट , झारखंड की चार सीट, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।