लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण के चुनाव में 5 बजे तक 62.31 फीसदी हुआ मतदान, जानिए कहां कितनी हुई वोटिंग
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 1717 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर हैं। चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी मतदान हुआ है।
आंध्र प्रदेश- 68.09%
बिहार- 54.14%
जम्मू और कश्मीर- 35.75%
झारखंड- 63.14%
मध्य प्रदेश- 68.01%
महाराष्ट्र- 52.49%
ओडिशा- 62.96%
तेलंगाना- 61.16%
उत्तर प्रदेश- 56.35%
पश्चिम बंगाल- 75.66%
बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण तक कुल 283 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। पहले चरण में 102, दूसरे चरण में 88 और तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान हुआ हैं।