महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के रूठे कार्यकर्ताओं को मना लेने का किया दावा! जानें क्या कहा
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के रूठे कार्यकर्ताओं को मना लेने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से नाराज और बागी हुए कार्यकर्ता हमारे अपने हैं लिहाजा हम उनको पार्टी के हित में काम करने के लिए मना लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा हो जाता है कि टिकट बंटवारे के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं में असंतोष की भावना पैदा हो जाती है लेकिन वह हमारे अपने हैं इसलिए उन्हें समझाना पार्टी की जिम्मेदारी है।
बता दें कि फडणवीस विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं। जब उन्हें मुंबई में पार्टी के बागी नेताओं के साथ हुई बैठक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। भाजपा संगठन के आधार पर चलती है और हमारे कार्यकर्ता हमें जीत दिलाते हैं।