दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, चार अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले के भोलानाथ नगर में एक घर में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
शाहदरा जिले के डीसीपी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के भोलानाथ नगर में एक घर में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। ऐसा लगता है कि मृतकों की मौत दम घुटने से हुई है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है।