मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी (MNS) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का भी नाम है जिन्हें माहिम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। अमित ठाकरे अपने चचेरे भाई आदित्य ठाकरे के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले दूसरे ठाकरे होंगे।
बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।