मुकेश सहनी के पिता का हुआ अंतिम संस्कार, कल नृशंस तरीके से हुई थी हत्या
दरभंगा। दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जिरात स्थित घर में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार की रात में नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
करीब रात आठ बजे मुकेश सहनी मुंबई से बिरौल पहुंचे। उनके छोटे भाई संतोष सहनी पहले ही पहुंच चुके हैं। उनके पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बता दें पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वे घर में अकेले ही रहते थे। उनकी लाश बेरहमी हालत में मिली थी। बिछावन पर मिले जीतन के पेट की आंत बाहर निकल गई थी। पैर व हाथ पर गहरे जख्म थे।