अब पानी बना चुनावी हथकंडा!आतिशि का आरोप-आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली का पानी रोका
नई दिल्ली। AAP नेता अतिशी ने कहा कि अब भाजपा ने 25 तारीख के मतदान से पहले आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने और दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए नया षड्यंत्र रचा है। भाजपा ने अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली के पानी को रोक लिया है।
पिछले कुछ दिनों से जब जगह-जगह से पानी की शिकायतें आनी शुरू हुईं तो उसकी जांच करने से पता चला कि यमुना का पानी हरियाणा सरकार के द्वारा रोका जा रहा है। 11 मई से लगातार कल 21 मई तक हरियाणा सरकार धीरे-धीरे करके दिल्ली का पानी रोक रही है।
दिल्ली के इतिहास में पहली बार यमुना का पानी 671 फीट से भी नीचे आ गया और 670.9 फीट पर रह गया। ये आंकड़े दिखा रहे हैं कि 25 मई की वोटिंग से पहले भाजपा अब नया षड्यंत्र रच रही है।