राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर किया रावण दहन
नई दिल्ली। दिल्ली में विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के माधव दास पार्क में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिनंदन किया गया।
इसके बाद पीएम मोदी ने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान राम और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती की। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने तीर मारकर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया।