श्रीहरिकोटा से PSLV-C60 का सफल प्रक्षेपण! SpaDeX और इनोवेटिव पेलोड के साथ इसरो ने रचा इतिहास
अमरावती। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार रात 10:00 बजे श्रीहरिकोटा से PSLV-C60 रॉकेट के जरिए स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस मिशन को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में 'एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर' माना जा रहा है।
SpaDeX मिशन की सफलता न केवल भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) के निर्माण को सुनिश्चित करेगी बल्कि चंद्रयान-4 मिशन के लिए भी मार्ग प्रशस्त करेगी। इसरो के अनुसार, इस लॉन्चिंग के पहले चरण का प्रदर्शन सामान्य रहा, और मिशन की सफलता भविष्य के कई अभियानों के लिए अहम साबित होगी।