संसद की कार्यवाही लोक सभा स्पीकर की मंशा और दिशा पर निर्भर करता हैं: रेणुका चौधरी
नई दिल्ली। इस समय संसद सत्र की कार्यवाही चल रही हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी का विवादित बयान आया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि अगर सरकार चाहेगी तो संसद की कार्यवाही होगी अगर नहीं चाहेगी तो नहीं चलेगी।
रेणुका चौधरी ने कहा कि विपक्ष अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि सदन की कार्यवाही चले और जो जनता हमसे उम्मीद करती है, हम उस जनता की आवाज को हम बुलंद करते हैं। अब सरकार सदन की कार्यवाही को चलाएगी तभी तो चलेगी लेकिन वह नहीं चलाना चाहती है। हम सबको सब समझ आता है कि षड्यंत्र क्या है। विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है सदन चलाना, जो कुर्सी पर बैठे हैं उनकी जिम्मेदारी बनती है। वह कैसे सदन की कार्यवाही को चलाते हैं।