रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट धीरे-धीरे सामने आने लगा है। अलग-अलग सीटों पर जीत-हार की तस्वीर भी साफ होने लगी है। बता दें झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में कुल 81 सीटों पर पड़े वोटों की गणना सुबह आठ बजे से जारी है। चुनाव परिणाम को देखते हुए हेमंत की सरकार फिर से बनती हुई दिखाई दे रही है।
चुनाव आयोग के अनुसार जेएमएम 33, भाजपा 21, कांग्रेस 17, आरजेडी 05 और CPI(ML)(L) 02 सीटों पर आगे चल रही है।