लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती 2024 के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा की।
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी पोस्ट में बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। अब, उम्मीदवार अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का परिणाम चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद, वे कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। यदि आप परीक्षा में सफल हुए हैं, तो परिणाम के रूप में आपके सामने हरे रंग में उत्तीर्ण का संदेश दिखाई देगा।