संभल जामा मस्जिद हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन! चौराहों पर लगेंगे पत्थरबाजों के पोस्टर
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए रविवार को विवाद में अब तक चार लोगों की मौत चुकी है। वहीं कई पुलिसवाले घायल है। अब हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच योगी सरकार ने सख्त कदम उठाया है।
सीएम योदी ने कहा संभल के पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगेंगे। साथ ही इनसे जो भी नुकसान हुआ है उसकी वसूली भी की जाएगी। जो उपद्रवी लोग पकड़ में नहीं आएंगे उनके ऊपर इनाम भी घोषित हो सकता है।
बता दें अब तक पुलिस ने हिंसा मामले में कुल 12 FIR दर्ज की हैं। गिरफ्तार लोगों में 14 साल की उम्र से लेकर 72 साल के आरोपियां शामिल हैं, जिन पर गंभीर धाराओं में आरोप लगाए गए हैं।