गाजियाबाद। विजयनगर के शांति नगर प्लॉट रोड पर बीती रात झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। सूचना पाते ही दमकल की करीब 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग की घटना में लोगों का सामान जलने का नुकसान हुआ है। कोई जनहानि नहीं हुई।
खबर लिखे जाने तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।