बाबू जी जरा धीरे चलना... डिफेंस कॉलोनी की गड्ढों भरी सड़क पर गिरकर रोज चोटिल हो रहे हैं लोग

Update: 2024-04-30 10:03 GMT

-तीन माह के बाद भी नहीं बनाई गई डिफेंस कॉलोनी की मुख्य सड़क

गजियाबाद। भोपुरा के डिफेंस कॉलोनी की सड़कें अब जानलेवा साबित हो रही हैं। सड़कों पर अनगिनत गड्ढे हैं। इन गड्ढों में वाहन चालक अपनी गाड़ी की संतुलन नहीं बना पाते हैं और गिरकर घायल हो जाते हैं। तीन माह पहले पानी की पाइप लाइन डालने के लिए आरसीसी सड़क को तोड़ा गया था। काम पूरा होने के बाद भी सड़क को नहीं बनाया गया है। आठ हजार से अधिक लोगों की आवाजाही प्रभावित है। निगम को कई बार शिकायत के बाद भी सड़कों को नहीं बनाया गया है।

डिफेंस कॉलोनी निवासी मोहन प्रजापति ने बताया कि कॉलोनी में लगभग एक साल से पानी की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। काम तीन महीने पहले समाप्त हो गया लेकिन सड़क को अभी तक नहीं बनाया गया है। इसके कारण लोगों का आने जाने में परेशानी हो रही है। थोड़ी सी हवा चलने से धूल उड़ने लगती है। तीन माह में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।

स्थानीय निवासी पवन ने बताया कि कॉलोनी का मुख्य मार्ग से लगभग रोजाना आठ हजार से अधिक लोगों का आना जाना हो रहा है। रात में सड़क के गड्ढे नहीं दिखने पर कई गाड़ियां अनबैलेंस होकर गड्ढे में फंस जाती हैं। जिन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है। आमने सामने से वाहन आने पर साइड बचाने में कठिनाई होती है। पाइप लाइन काम बंद हुए तीन महीने हो गए मगर सड़क को नहीं बनाया गया है। निगम को सड़क बनाने के लिए काई बार कहीं मगर अनसुनी कर दी। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की। मोहन नगर अवर अभियंता विनोद सिंह है कि सड़क का कुछ हिस्सा बना दिया गया है लगभग पांच सौ मीटर सड़क अभी बन नहीं पाई है। इसे जल्द बनाया जाएगा।

Tags:    

Similar News