Bareilly News: अगर कोई रिश्वत मांगे तो तत्काल विजिलेंस को दें सूचना, भ्रष्टाचारियों को भिजवाएं जेल
बरेली के पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को विजिलेंस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें नौ जिलों के लोग शामिल हुए। इन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया।
कार्यक्रम में विजिलेंस के एसपी अरविंद कुमार ने कहा कि सरकारी विभाग में अगर कोई भी कर्मचारी या अफसर रिश्वत मांगे तो तत्काल इसकी सूचना विजिलेंस को दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को सहन नहीं करना है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है।
एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं। भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाएं। लोगों की जागरूकता से ही भ्रष्टाचार का वायरस खत्म हो सकता है। आप लोग विजिलेंस को सूचना दें, हम आपकी मदद करेंगे।